जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

परिवार में हर्षोल्लास के लिए शांति अति महत्वपूर्ण : डा नरसिंह दास महाराज

जबलपुर दर्पण। श्री हरी नारायण की आराधना मात्र से लक्ष्मी मैया प्रसन्न होकर धन धान्य समृद्धि का आशीर्वाद देती है। घर आंगन में गृह लक्ष्मी के साथ परिवार में हर्षोल्लास पूर्वक रहने से जीवन पर्यन्त सुख समृद्धि रहती है। जीवन में सुख शांति और सौहार्द्र के लिए शांति पूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहिए। उक्त भाव पूर्ण उद्गार नरसिंह पीठाधीश्वर परम पूज्य डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास महाराज ने गीता धाम ग्वारीघाट में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के श्री कृष्ण रुक्मणी मंगल के प्रसंग कहै। श्री कृष्ण रूक्मणी मंगल विवाहोत्सव में स्वामी हनुमान दास महाराज ,स्वामी बालक दास महाराज, जगद्देव जी ,अनूप देव शास्त्री ,कामता गौतम, रामपाल शास्त्री राजेंद्र, एस एन शर्मा ,अशोक मनोध्या, रमेश बहेडिया, राकेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page