जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन के बूथ क्रमांक नौ में 95 वर्षीय वृद्ध महिला ने मतदान कर लोगों को किया जागरूक:नगर विकास हेतु अपने मत का प्रयोग करे

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। नगरी निकाय चुनावों के दूसरे चरण में आज सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मतदान की स्थिति शहपुरा नगर परिषद महिला मतदाता 12.50% और पुरुष मतदाता का 18.20% कुल मतदान का एवरेज 18.30% रहा वही पाटन विधान सभा के अंतर्गत आने वाली तीनों नगर परिषद में मतदान का प्रतिशत,पाटन नगर परिषद महिला मतदाता 13.50% पुरुष मतदाता 21.50% कुल मतदान प्रतिशत 17.60% वही कटंगी नगर परिषद में महिला मतदाता 20.20% एव पुरुष मतदाता 20.50% रहा मतदान का कुल एवरेज 20.30% और अंत में मझौली नगर परिषद में महिला मतदाता 16.90% पुरुष मतदाता 19.90% कुल मतदान प्रतिशत 18.30% रहा। वही नगरीय निकायों,चुनाव के दूसरे चरण में आज नगर परिषद पाटन के बूथ क्रमांक-नौ में 95 वर्षीय वृद्ध महिला ने मतदान कर पाटन नगर के विकास में अपना योगदान दिया साथ ही मतदान के प्रति लोगो को जागरूक भी किया आप सभी मतदान कर पाटन, कटंगी,मझौली,शहपुरा के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे आप अपने सभी कार्य छोड़कर पहले अपने मत का प्रयोग कर नगर सत्ता में अपना योगदान दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page