अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्वारीघाट पुलिस ने चंद घंटों में किया जघन्य हत्याकांड का खुलासा:घटना में शामिल 3 आरोपियों को दबोचा,फरार आरोपी की तलाश में जगह जगह छापेमारी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। ग्वारीघाट थाना के पास दोपहर में बर्मन मोहल्ला दुर्गा मंच के सामने मारपीट में घायल को भण्डारी अस्पताल लाये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को अजय बर्मन उम्र 30 वर्ष निवासी पुरानी रेल्वे स्टेशन के पास बर्मन मोहल्ला ग्वारीघाट ने बताया कि आज सुबह 11-10 बजे दुर्गा मंच के पास उसके चाचा का लड़का राहुल बर्मन और सत्यम बर्मन, नरबद बर्मन,दीपक यादव,इंगा बर्मन के बीच गाली गलोज होने लगी,राहुल ने गालियां देने से मना किया तो चारों गाली गलोज करते हुये राहुल बर्मन के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, सत्यम बर्मन ने चाकू से हमला कर राहुल बर्मन के गले में चोट पहुॅचा दी,राहुल बर्मन बेहोश होकर जमीन पर गिर गया,उसने तथा मोनू कपूर एवं सूरज बर्मन ने बीच बचाव किया तो चारों गाली गलोज करते हुये वहां से भाग गये। घायल को इलाज के लिये मोटर सायकिल से भण्डारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरो ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये रिपोर्ट पर धारा 294,302,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ट अधिकारियो के निर्देश पर थाना प्रभारी श्रीमति भूमेश्वरी चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी नरबद बर्मन उम्र 38 वर्ष, दीपक यादव उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी बर्मन मोहल्ला ग्वारीघाट, इंगा उर्फ बिनोद बर्मन उम्र 22 वर्ष निवासी उमाघाट तिराहा ग्वारीघाट को अभिरक्षा में लेते पूछताछ की गयी जिस पर पाया गया कि मृतक राहुल बर्मन एवं आरोपी सत्यम बर्मन दोनों ग्वारीघाट में नाव चलाते हैं,दो दिन पूर्व नाव में सवारी बैठने को लेकर वाद विवाद हुआ था,उसी बात को लेकर आज पुनःविवाद हो गया था। फरार आरोपी सत्यम बर्मन की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। हत्या के आरोपियों को चंद घंटों में पकड़ने में ग्वारीघाट थाना प्रभारी श्रीमति भूमेश्वरी चौहान के नेतृत्व में उप निरीक्षक डी.एस.तोमर,सहायक उप निरीक्षक प्रेम लाल भवेदी, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र,मुकेश शुक्ला,ओमप्रकाश,आरक्षक अजय,तरूण,संदीप की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page