जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर में कल से आगामी 75 दिनों तक लगेगा प्रीकॉशन डोज़

जबलपुर दर्पण। आजादी के 75 वर्ष होने पर भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई से 75 दिन तक अवकाश दिवस छोड़कर 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण की बूस्टर डोज़ प्रीकॉशन डोज़ निःशुल्क लगाई जाएगी। डॉ इलैयाराजा टी एवं सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस एस दाहिया ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोग जिन्हें द्वितीय डोज़ लगवाये 6 माह हो चुके हैं से अपील की है कि वो जल्द से जल्द अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुँचकर प्रीकॉशन डोज़ लगवाएं क्योंकि दिनप्रतिदिन कोरोना के बढ़ते हुए केसों को ध्यान में रखते हुए सभी लोग सतर्क रहें तथा कोई भी लापरवाही हमे खतरे में डाल सकती है। इसलिये टीकाकरण करवा कर स्वंय सुरक्षित हों तथा समाज को सुरक्षित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page