जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
आस्था तिवारी का अमेजन, एप्पल और गूगल में एक साथ हुआ चयन : बढ़ाया नगर का मान

जबलपुर दर्पण। समाज सेवी डॉ. एच. पी.तिवारी तथा राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ.श्रद्धा तिवारी की सुपुत्री कु.आस्था तिवारी ने साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में दुनिया की टॉप 3 आईटी कंपनियों अमेजन, एप्पल और गूगल में एक साथ चयनित होकर न केवल संस्कारधानी जबलुर को गौरवान्वित किया है वल्कि पूरे विश्व में भारतीय ज्ञान और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कु.आस्था की इस उपलब्धि पर मित्रों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है।



