जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा नगर निगम कमिश्नर ने एमएलबी स्कूल का किया औचक निरिक्षण:व्यवस्थाओं के संदर्भ में दिए आवश्यक निर्देश

जबलपुर दर्पण नप्र। नगरीय निकाय के चुनावों की मतगणना का जायजा लेने कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी.एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा तथा नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ एव अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में एम.एल.बी.स्कूल स्ट्रांगरूम मतगणना स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया, तथा मौके पर उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था तथा पार्किंग एवं डायवर्सन व्यवस्था के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। लगभग 1000 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। प्रत्याशी,चुनाव अभिकर्ता,मतगणना अभिकर्ता, एम.एलबी मे प्रवेश पैदल निर्धारित गेट से जारी परिचय पत्र धारण कर प्रवेश द्वार पर चैकिंग उपरांत प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना स्थल पर मोबाईल पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा,अर्थात मतगणना के लिये नियत अधिकारी/कर्मचारी, प्रत्याशी एवं उनके एजेण्ट तथा मडिया के वैद्य पासधारी मोबाईल लेकर नहीं जा सकेंगे कैल्कुलेटर, लैपटॉप, बैग, खाद्य सामाग्री आदि मतगणना स्थल पर ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page