निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्रो का हुआ वितरण

जबलपुर दर्पण। ग्रामीण जनपद जबलपुर की सरकारों का चयन तीन चरणों में हुये जिसमें प्रथम चरण में चयनित सरपंचों को प्रमाण पत्र दिये गय जिसमें जबलपुर पंचायत संबंधी सक्षम अधिकारी ने क्षेत्र भर के सभी जिला, जनपद सदस्यों, सरपंचों को प्रमाण पत्र दिये ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने अपने योग्य सरकार का चुनाव तो कर चुकी है मगर अब ज़रूरत के मुताबिक सरपंच अपनी पंचायत को सुन्दर और सुनिश्चित करें ऐसी आशा सभी ग्रामीण क्षेत्र वासियों की है वटे्श्वर धाम सलैया सरपंच राकेश सोनी,विलगड़ा से ज्योती सतेन्द्र, पड़वार से मोहिनी प्रशान्त सोनी, इन्द्रा से चंद्र कुमार यादव, पहाड़ी खेड़ा से संतोष पटेल, कल्याणपुर से कोमल बाबाजी, किवलारी से रामदास लहगी से सरमन पटेल, डूडी से पंकज पटेल,सरपंच, चुने गये सभी को योगगुरु शिवराम राहुल साहू मुकेश,अजय , संजय द्वारा शुभकामनाएं दी गई।



