जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने राष्ट्रपति प्रत्याशी का किया स्वागत

जबलपुर दर्पण। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर एनडीए गठबंधन से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा बालमीकि ने आत्मीय स्वागत किया, इस अवसर पर सुमित्रा बाल्मीकि ने कहा के एससी एसटी वर्ग का संम्मान केवल भाजपा में ही सम्भव है, भारतीय जनता पार्टी हर धर्म हर वर्ग का सम्मान और उन्हें प्रोतसाहित करती है, एनडीए गठबंधन ने पहले मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया था, उसके बाद एससी वर्ग से राम नाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया और अब जनजातीय वर्ग से बहन द्रौपदी मुर्मू को महामहिम राष्ट्रपति बनाने जा रही है, भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास इसी नारे को लेकर आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page