जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कृषि मंत्री से किसान संघ ने की मुलाकात

जबलपुर दर्पण कूम्ही सतधारा। भारतीय किसान संघ के नेताओं ने किसानों की मांगों को अवगत कराने के लिए बैठक में गम्भीर चर्चा किया। म.प्र. के सभी किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए म.प्र.भारतीय किसान संघ कार्यकारिणी के संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह अंजना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोस सहित अन्य सदस्यों ने कृषि मंत्री कमल पटेल को ज्ञापन सौंपते हुए निम्नबिंदुओं पर अवगत कराया। मूंग खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसके लिए कृषि मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर जारी करे। किसानों से कृषि उपज खरीदी बड़े फ्लैट इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तुलाई की अनिवार्यता की जाए। मंडियों में मानक परीक्षण हेतु डोकेज टेस्टिंग मशीन अनिवार्य रूप से लगाई जाए। शासकीय बीज वितरण संस्थाओं द्वारा बीज खरीदी पर किसानों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि शीघ्र दिलवाई जाएl राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र जबलपुर को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जाए। इंदौर कृषि महाविद्यालय की जमीन अन्य किसी कार्य के लिए नहीं दी जाए। खाद एवं बीज की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। ज्ञापन कार्यक्रम में राजेंद्र पालीवाल, सूर्या जी, अतुल महेश्वरी, रमेश दांगी, कैलाश सिंह ठाकुर, मनीष शर्मा, चंद्रकांत गोर, आर सी पटेल, नारायण सिंह यादव, जगराम सिंह, नमो नारायण दीक्षित, ओम नारायण पचौरी, प्रहलाद सिंह पटेल, भरत सिंह पटेल, गिरिजा देवी ठाकुर, नवनीत रघुवंशी, मनमोहन व्यास, योगेंद्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page