जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नवनिर्वाचित महापौर का युवा कांग्रेस ने किया अभिनंदन

जबलपुर। जबलपुर नगर निगम में लंबे समय के बाद विजय पताका फहराने में कामयाब हुए जगत बहादुर सिंह अन्नू का युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत कर अभिनंदन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रिज़वान अली कोटी ने कहा है कि जिस तरह अपार जनसमर्थन देकर जबलपुर की जनता ने अन्नू भैया को आशीर्वाद दिया है, अन्नू भैया उसी तरह जबलपुर की जनता की सेवा करेंगे। पार्षद के रूप में जिस तरह उनका कार्यकाल स्वर्णिम रहा है, उसी तरह महापौर के रूप में भी कार्यकाल स्वर्णिम होगा और जबलपुर को विकास के पंख लगेंगे।
इस दौरान मोहम्मद खिज़रान, आकाश ठाकुर, एहसान अंसारी, शफ़ी खान, अदनान अंसारी, एजाज़ अंसारी, वाज़िद क़ादरी, शोएब खान, सौरभ साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page