कृषि अभियांत्रिकी के विद्यार्थियों ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर किया गौरवान्वित

स्वचालित प्याज खुदाई यंत्र के वेस्ट डिजाईन हेतु-राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम अवार्ड
जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्रदेश का प्रथम कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के छात्रों का दल जाबालियन्स ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता तिफान जो की सोसाइटी आॅफ आॅटोमोटिव इंजीनियर द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें भाग लिया एवं राष्ट्रीय स्तर पर वेस्ट डिजाईन अवार्ड एवं 25000/- रूपये के नगद पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। पिछले 3 वर्षों से कृषि अभियांत्रिकी के जाबालियन्स टीम का तकनीकी मार्गदर्शन डाॅ. अविनाश कुमार गौतम द्वारा किया जा रहा है। डाॅ. गौतम ने बताया की प्रतियोगिता के प्रथम चरण में देश भर के 30 अभियांत्रिकी महाविद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें से द्वितीय चरण में केवल 26 महाविद्यालय ही पहुंच सके। पिछले तीन वर्र्षाे में डाॅ. गौतम के मार्गदर्शन में छात्रों के दल का बेस्ट कोस्ट अवार्ड, बेस्ट ईकोनोमिकल व्हीकल अवार्ड एवं बेस्ट डिजाईन अवार्ड कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय जबलपुर को प्राप्त हो चुका है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रदीप कुमार बिसेन की सद्प्रेरणा व छात्रों को प्रेरणात्मक माहौल प्रदान करने के परिणामस्वरूप छात्रों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। छात्रों की इस गौरवशाली उपलब्धि पर कुलपति डाॅ. बिसेन ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के बेहतर शिक्षा के फलस्वरूप कृषि के भविष्य की उत्तरोत्तर प्रगति व उन्नति में छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान है। आपकी यह शानदार सोच एवं शिक्षा कृषि को लगातार नवीनतम नवाचार व लाभकारी बनाएगी। इस मौके पर सभी को शुभकामनाऐं एवं बधाई दी। प्रतियोगिता में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के छात्रों की टीम ने स्वचालित प्याज खुदाई यंत्र का निर्माण किया। यह 8 हाॅर्स पावर युक्त स्वचालित प्याज खुदाई मशीन 1 घंटे में 0.3 हेक्टेयर में कटाई कर सकती है। प्रतियोगिता में मशीन की लागत कार्य क्षमता, स्टेरिंग शोर कंपन एवं चालक की सहूलियत का सूक्ष्म आकलन किया गया। आंकलन के दौरान खुदाई की दक्षता 91.3 प्रतिशत आंकी गई। फलस्वरूप यह मशीन किसानों के लिए आगामी समय में बहुत उपयोगी साबित होगी। इस वर्ष टीम का नेतृत्व अंतिम वर्ष के छात्र प्रदीप शर्मा ने किया। टीम में सदस्य पंकज, साहिल, आकर्ष, सचिन, अक्षय, गरिमा कुलसूम, साक्षी, अनुष्का, नैन्सी, प्रयाग, हर्षिता, पूर्वी, सेजल, अनन्या, यशदीप, मनीष, गोपाला, दिव्यांश, अंकित एवं नागेन्द्र थे। स्वचालित पाॅवर खुदाई यंत्र की राष्ट्रीय सफलता प्राप्त करने हेतु कृषि अभियांत्रिकी अधिष्ठाता संकाय डाॅ. अतुल श्रीवास्तव द्वारा महाविद्यालय में सतत् समस्त सुविधाएंे व शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान किये गये। परिणामस्वरूप इस उपलब्धि का श्रेय छात्र-छात्राओं ने डाॅ. श्रीवास्तव को दिया। इस महत्वपूर्ण मशीन के प्रदर्शन के दौरान डाॅ. सी. एम. एब्राल, डाॅ. ए.के. बाजपेयी, डाॅ. अविनाश कुमार गौतम, आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डाॅ. धीरेन्द्र खरे, कृषि अनुसंधान संचालक डाॅ. जी. के. कौतू, कृषि विस्तार सेवाऐं डाॅ. दिनकर शर्मा, संचालक शिक्षण डाॅ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डाॅ. दीप पहलवान, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डाॅ. ए. के. सरावगी, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय डाॅ. अतुल श्रीवास्तव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. अमित शर्मा, कुलसचिव रेवा सिंह सिसोदिया, लेखानियंत्रक व्ही. एन. बाजपेयी, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डाॅ. शेखर सिंह बघेल सहित सभी विभागाध्यक्ष और प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा बधाई प्रेषित की गई।



