अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पुरानी रंजिश पर धारदार पट्टी से हमला:आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। मझौली थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार अतुल गोटिया उम्र 25 वर्ष निवासी काकरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर के सामने खड़ा होकर अपने चाचा सिब्बू गोटिया से बातचीत कर रहा था तभी आकाश का पिता नंदलाल गोटिया आया और उससे बहस करने लगा.उसने नंदलाल को घर जाने के लिये कहा
तो नंदलाल गोटिया का लड़का आकाश उर्फ अक्कू गोटिया आया ओर गाली गलौज करने लगा.उसने गालियां देने से मना किया तो आकाश ने किसी धारदार पट्टी से हमला करके वायें कान के पास चोट पहुँचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 324, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही है।



