अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाई ने अपनी विकलांग बहन पर फावड़े से किया हमला:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। श्रीमती छोटी बाई कोल उम्र 85 वर्ष निवासी इमलहापुरा ने सिहोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ उसकी बेटी श्याम बाई कोल एव नाती आकाश कोल रहते हैं। नाती आकाश कोल शराब पीकर घर आया और अपनी मा श्याम बाई के साथ गाली गलोज करने लगा उसकी लड़की श्याम बाई जो विकलांग है।

खिसक खिसक कर दरवाजे पर पहुँच कर आकाश को गाली देने से मना की तो आकाश ने फावड़े से हमलाकर श्याम बाई के सिर में चोट पहुंचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। मोहल्ले की औरतें उसकी बेटी को इलाज हेतु 108 की सहायता से शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर आय जहां प्राथमिकी उपचार के बाद डाक्टर ने घायल को मेडिकल अस्पताल जबलपुर रेफर कर दिया है। रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 324, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page