अपराध दर्पणकटनी दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश
कटनी कुठला थाना क्षेत्र में:यात्री बस एवं 407 ट्रक की भिड़ंत में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

जबलपुर दर्पण कटनी नगर संवाददाता। कटनी जिला मुख्यालय कुठला थानांतर्गत हनुमान मंदिर के पास अचानक से बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिससे दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है वही दो यात्री गंभीर रूप से घायल है। यह है पूरा मामला परिहार कम्पनी की बस जो रीवा मैहर अमरपाटन की ओर कटनी तरफ आ रही थी बस का न MP-19 P -7786 जो संकरी पुलिया होने के कारण सामने से आ रहे मिनी ट्रक 407 से टकरा गई। बस में सवार लगभग 2 दर्जन से अधिक लोग इस घटना में घायल हुए हैं। वहीँ 2 लोग गम्भीर बताए जा रहे है। इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगीं तत्काल घायलों को सुरक्षित निकाल कर सभी को जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।



