कंचनपुर में 28 वर्षीय गौरी बाई निर्विरोध चुनी गई उप सरपंच

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल मंगलवार को समनापुर, बजाग व करंजिया जनपद पंचायतों में पंचायत स्तर पर उप सरपंचों के लिए चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की गई। गौरतलब है कि पंचायत स्तर पर मौजूद नोडल अधिकारियों द्वारा सभी नवनिर्वाचित उप सरपंचों को विजई प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। बताया गया कि अधिकांश पंचायतों में निर्विरोध उपसरपंच चुन लिए गए, तो कई ग्राम पंचायतों में निर्वाचित पंचों के द्वारा उप सरपंच चुनने की प्रक्रिया पूरी की गई। समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर में 28 वर्षीय गौरी भाई मौहारी को निर्विरोध ही उप सरपंच चुना गया है। पंचायत में सबसे कम उम्र की महिला के निर्वाचित होने पर परिजनों वा शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।



