डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
पीठासीन अधिकारी पर मिलीभगत करके चुनाव करवाने का आरोप

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रेमपुर मैं पीठासीन अधिकारी पर मिलीभगत करके चुनाव करवाने के आरोप लग रहे हैं। आरोपों के मुताबिक पीठासीन अधिकारी मिलीभगत करके बंद कमरे में उप सरपंच निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। बताया गया कि पंचायत में एक उपसरपंच के उम्मीदवार को वर्तमान में लगभग आठ पंचों की सहमति अभी भी मिली हुई है, जबकि पीठासीन अधिकारी के द्वारा विरोधी उपसरपंच को ही नव निर्वाचित कर दिया गया। मामले के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए पुनः उपसरपंच का चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं।



