एकतरफा रहा चुनावी नतीजे, दूसरी बार फिर से मिली वहीं जिम्मेदारी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत जाताडोंगरी में उप सरपंच चुनाव में एकतरफा चुनावी नतीजे देखने को मिले हैं। बताया गया कि एकतरफा हुए चुनावी मुकाबले में गोमती शरण चंदेल को दूसरी बार उपसरपंच की जिम्मेदारी फिर से मिली है। चुनाव परिणामों में प्रतिद्वंद्वी रहे दुर्गा बाई पति संदीप चंदेल को कुल पांच वार्ड प्रत्याशियों का समर्थन ही प्राप्त हो सका और चुनाव हार गई। बताया गया कि प्रमाण पत्र मिलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही विजयी प्रत्याशी व उनके समर्थकों में जस्न का माहौल रहा। गांव के मौहल्ले, चौंक चोरहे सहित अन्य जगह जगह डीजे व बैंड बाजे की धून पर उनके समर्थक रंग गुलालों की बौछारों के बीच झूमते हुए नजर आ रहे थे।



