पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष को मिली ग्राम उप प्रधान की जिम्मेदारी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर को ग्राम उप प्रधान की जिम्मेदारी मिली है। बताया गया कि पिछले दिनों हुए पंचायत स्तर पर उप सरपंचों के चुनाव में जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सरहरी के वार्ड पंचों के द्वारा पेंटर दशरथ सिंह राठौर को सर्वाधिक मत देते हुए ग्राम उप प्रधान बनाया है। नियुक्ति पत्र मिलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही विजयी प्रत्याशी व उनके समर्थकों में जस्न का माहौल रहा, डीजे व बैंड बाजे की धून पर रंग गुलालों की बौछारों के बीच उनके समर्थक झूमते हुए नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि पंचायत स्तर पर कुल अठारह वार्ड हैं, एक सरपंच सहित दस प्रत्याशियों की सहमति जीत के लिए जरूरी बनती है। बताया गया प्रतिद्वंद्वी रहे पन्ने लाल गौड़ को केवल नौ प्रत्याशियों का समर्थन ही प्राप्त हो सका। जिससे उप सरपंच प्रत्याशी रहे पेंटर व समाजसेवी दशरथ सिंह राठौर ने कड़े मुकाबले के बीच चुनाव जीत गए।



