एनएसयूआई ने मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराने की माँग को लेकर किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

जबलपुर दर्पण। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के द्वारा मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव सागर शुक्ला पूर्व जिला उपाध्यक्ष अदनान अंसारी के नेतृत्व में मालवीय चौक चौराहे पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर छात्र संघ चुनाव की मांग की। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव सागर शुक्ला पूर्व जिला उपाध्यक्ष अदनान अंसारी ने बताया की माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 10 वर्षो बाद 2017 में मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराया गया था जिसमें सरकार पक्ष के छात्र संगठन एबीपीबी की करारी हार हुई थी, जिसके बाद से सरकार द्वारा कोई न कोई बहाना बताकर छात्र संघ चुनाव टाले जा रहे। छात्र संघ चुनाव होने से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास, अपने अधिकारों के प्रति सजगता का विकास, तथा राजनीतिक चेतना का विकास होता है तथा छात्रों द्वारा दिए जा रहे छात्र संघ शुल्क एवं अन्य सांस्कृतिक शुल्क का महाविद्यालय में उपयोग किया जाता है। मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जा रहे हैं, परंतु छात्र विरोधी सरकार द्वारा 2023 में प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाने का मन बना लिया छात्रों के आक्रोश को दबाने के लिए छात्रों के अधिकारों का दमन किया जा रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपूर्व केसरवानी, अहसान अंसारी, शफी खान, प्रतीक गौतम, सक्षम यादव, वाजिद कादरी, अंकित कोरी, रियाज़ खान, अमन शर्मा, संस्कार लोधी, हर्ष शुक्ल, अनुज शुक्ला, मायक, रोहित राजपूत, अभिषेक, कुणाल खटीक, निशांक, राहुल, आदि उपस्थित थे।



