जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सनातन धर्म महासभा महिला मंडल की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा में महिलाएं यशोदा देवकी मैया के स्वरुप में शामिल होंगी । महिला भजन मंडल सोहर बधाई गीत गाते हुए पूरे शोभा यात्रा मार्ग में चलेगी । सभी महिलाएं पीत वस्त्र पहन श्रृंगार कर वृंदावन बृज सी झलक संस्कारधानी जबलपुर में देखने मिलेगी । उक्त निर्णय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में आयोजित विशाल शोभायात्रा के विषयक मातृशक्ति की बैठक का आयोजन नरसिंह पीठाधीश्वर परम पूज्य डा नरसिंह दास महाराज जी के सानिध्य में नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में किया गया। बैठक में सनातन धर्म महासभा महिला मंडल की नीता चावला, अंजू भार्गव, मधुबाला राजपूत,राज चौपरा, कृष्णा यादव,नीतू दुबे, सुधा तिवारी, शिवकली मालवीय,मीना नामदेव,मालती चौधरी, सीमा सिंह,श्यामली झा, शैली अरोरा,सुनीता,माधवी फौजदार, वैष्णवी दुबे, गीता दुबे,अनीता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page