महापौर के शपथ-ग्रहण में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ

जबलपुर दर्पण। आगामी 7 अगस्त को जबलपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कमलनाथ शामिल होंगे । उक्त कार्यक्रम की जानकारी पूर्व वित्त मंत्री एवं जबलपुर पश्चिम से विधायक तरुण भनोत के कार्यालय द्वारा भोपाल से जारी उनके आधिकारिक कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में दिया गया हैं। श्री भनोत के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 7 अगस्त को प्रात: 1020 बजे पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ विशेष विमान से भोपाल से जबलपुर के प्रस्थान करेंगे, सुबह 11 बजे डुमना विमानतल पर आगमन के पश्चात सर्किट हाउस न. 1 पहुँचेंगे । दोपहर 1215 बजे वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित नवनिर्वाचित महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नु के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने के पश्चात 01.30 बजे डुमना एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे।



