जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मेडियेशन सेंटर के बाहर सहायक उपनिरीक्षक पर हुआ चाकू से हमला

जबलपुर दर्पण। रामगोपाल चनपुरिया सहायक उपनिरीक्षक थाना ओमती ने थाना ओमती में शिकायत दर्ज कराई कि मेरे पुत्र के साले स्वपनिल चौबे द्वारा मुझसे गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर मेरे उपर चाकू से हमला किया एवं मेरी पुत्री सुषमा चनपुरिया बचाने आई तो मेरी बहु श्वेता चनपुरिया को अपशब्द कहे। मेरे पुत्र रितेश चनपुरिया जो धारा 10 हिन्दू विवाह अधिनियम का प्रकरण लगाया उस प्रकरण की पेशी में अपनी पुत्री सुषमा चनपुरिया सहित आया था। दोपहर को न्यायालय में सुलहवार्ता की कार्यवाही हेतु मेरे पुत्र एवं बहू श्वेता चनपुरिया को मिडियेशन सेंटर भेजा था। वही पर मेडियेशन सेंटर के बाहर श्वेता का भाई स्वपनिल भी खड़ा था। उसने अचानक मुझसे विवाद किया गालिया देते हुये जान से मार दूंगा कहते हुये चाकू निकाल कर मेरे उपर हमला कर दिया जिससे बायें हाथ में चोट आई है इसी दौरान मेरी बेटी ने बीच बचाव का प्रयास किया। ओमती थाने ने प्रथम दृष्टया धारा 294,324,506, 34 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page