गांव पहुंचे नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का किया स्वागत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम आए हुए तो एक सप्ताह बीतने को है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज भी जीत के जश्न मना रहे हैं। बताया गया कि पिछले दिनों कूंड़ा व मड़ियारास गांव पहुंचे विजय हुए नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधन में श्री परस्ते विकास को नई गति देने की बात कह रहे हैं, जहां सभी पार्टियों के बीच एकजुटता बनाए रखना को पहली प्राथमिकता बता रहे हैं। गौरतलब है कि लोगों के बीच श्री परस्ते एक लोकप्रिय युवा नेता के तौर पर उभर रहे हैं, लगातार मिले स्नेह व जनसमर्थन से वे काफी खुश नजर आ रहे हैं। बताया गया कि कूंड़ा गांव पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष का पिछले दिनों महावीर टोला निवासी हर्ष ठाकुर ने फूल मालाएं पहनाकर रूदेश परस्ते का जोरदार स्वागत करते हुए जीत की बधाई दी, जहां नवनिर्वाचित पंचायत के कर्मीयों सहित गांव ग्रामीण व उनके समर्थक मौजूद रहे।



