खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

गांव के स्वर्णिम विकास कराने पंचायत कर्मियों ने ली शपथ

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद गांवों में अब गांव की सरकार बन गई है। इसी क्रम में पिछले दिनों जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगरिया में स्वर्णिम विकास के लिए नवनिर्वाचित पंचायत कर्मियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल डूंगरिया गांव के नवनिर्वाचित सरपंच राजकुमारी वनवासी, उपसरपंच डंकेश्वरी राजपूत सहित वार्ड पंच रम्मू सिंह, पीतांबर पराशर, कृष्ण कुमार बनवासी, जोगी लाल पूर्व जनपद अध्यक्ष मनका सिंह वनवासी एवं ग्राम के अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्राम के स्वर्णिम विकास की संकल्प को दोहराते हुए सबकी भागीदार सुनिश्चित होने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page