प्री मेट्रिक आदिवासी छात्रावास में चल रहा मेंटेनेंस का कार्य, भ्रष्टाचार के आरोप

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियारास में स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास व हाई स्कूल मैं इन दिनों मरम्मत करने का कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि मरम्मत करने शासन द्वारा लगभग 3600000 रूपए का आवंटन स्वीकृति किया गया है, ताकि अच्छी तरह से मरम्मती का कार्य किया जा सके। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार ठेकेदार द्वारा मेंटेनेंस का कार्य में भ्रष्टाचार करते हुए मनमानी कर रहा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर मनमानी करने की शिकायत जिला अधिकारी, जिला कलेक्टर, संबंधित शिक्षा विभाग को करने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामले की व्याप्त के बाद भी कार्यवाही न करना बच्चों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ है।



