अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सावन के आखिरी सोमवार को निकाली जाएगी विशाल कांवड़ यात्रा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। सावन के आखिरी सोमवार को जिला मुख्यालय के नर्मदा घाट से ऋणमुक्तेश्वर मंदिर तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। शास्त्रों में लिखी गई मान्यता के अनुसार भगवान भोलेनाथ का सबसे लोकप्रिय सावन का महीना होता है, जहां भक्ति भाव से लोग भगवान भोलेनाथ के पूजा पाठ करते हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष सावन का महिना 14 जुलाई से 12 अगस्त तक का हो रहा है, जहां सावन के महीने में शिव भक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं। बताया गया कि डिण्डोरी में विगत 10 वर्षो से ऋणमुक्तेश्वर कांवड़ यात्रा समिति द्वारा विराट कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि जिले में पहली बार 10 वर्ष पूर्व समिति द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया था, तभी से अभी तक लगतार समिति द्वारा हर वर्ष सावन के महीने में चौथे सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। पिछले कुछ सालों से अन्य समितियों द्वारा भी कांवड़ यात्रा निकाली जाने लगी है, जिससे नगर सहित जिले में सावन का महीना कावड़ियों से शिवमय हो जाता है। समिति द्वारा कल सोमवार को माड़िया घाट डिण्डोरी से ऋणमुक्तेश्वर धाम कुकर्रामठ के लिये प्रातः 9 बजे कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।ऋणमुक्तेश्वर कावड़ यात्रा समिति ने शिव भक्तों से आग्रह किया है की अधिक से अधिक संख्या में भक्त कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page