डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
समनापुर जनपद में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर के जनपद भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन पिछले दिनों किया गया। बताया गया कि मौजूद जनपद अध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के स्वर्णिम विकास के लिए शपथ ग्रहण किया गया। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष पावती कुशराम, उपाध्यक्ष नीतू बर्मन, जनपद सदस्य राहुल पांडे, जय सिंह मरावी, पुतली बाई सहित जनपद सीईओ स्वाति सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि कार्यभार संभालने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि अतिउत्साह नज़र आ रहे हैं।



