खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को अविस्मरणीय बनाने की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में डिंडोरी पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में थाना यातायात डिंडोरी और नेहरू युवा केन्द्र डिंडोरी द्वारा 13 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक घर, दुकानों और प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने के लिए विशेष अभियान चला रही हैं। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना यातायात से सउनि. ओम सिंह ठाकुर और नेहरू युवा केन्द्र प्रभारी आर.पी. कुशवाहा द्वारा डिंडोरी कस्बा के व्यस्ततम चौराहा अवन्तिबाई बाई चौक में युवाओं के साथ तिरंगा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक किया गया। कार्यक्रम के दौरान आने जाने वाले राहगीरों को जागरूक कर प्रचार प्रसार किया गया गया। डिंडोरी पुलिस पूरे जिले में समस्त थाना चौकियां अपने क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं ताकि कोई भी ऐसी शासकीय-अशासकीय इमारत घर न बचें, जहां पर तिरंगा न लहरा रहा हो। थाना प्रभारी यातायात उप निरीक्षक राहुल तिवारी द्वारा पम्पलेट,बैनर, नुक्कड़ नाटक, रैली के माध्यम से भी लोगों में “हर घर तिरंगा ” अभियान चलाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान को लेकर जागरूक किया जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page