अमृत महोत्सव मनाना है घर-घर तिरंगा फहराना हैं

जनेकृविवि में तिरंगा जागरूकता रैली हुआ आयोजित
जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन की सद्प्रेरणा व मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय जबलपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना, जबलपुर द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव अन्तर्गत घर-घर तिरंगा अभियान हेतु जागरूकता रैली आयोजित की गई। इस दौरान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए. के. सरावगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा द्वारा झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली विश्वविद्यालय परिसर, सुहागी, कृषि नगर होते हुये कृषि महाविद्यालय के प्रांगण में समापन हुआ। इस दौरान डॉ. ए. के. सरावगी ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्गत विश्वविद्यालय के प्रत्येक शासकीय भवन एवं घर-घर में तिरंगा के सम्मान हेतु तिरंगा फहराया जायेगा। जो प्रत्येक भारतीय को देश व उसके सम्मान हेतु महत्वपूर्ण कार्य है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ. दिनेश सिंह, वैज्ञानिक एवं डॉ. अर्चना पांडे कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि तिरंगा के घर-घर में पूरी शान, सम्मान से तिरंगा, लहराने एवं फहराने व जागरूकता हेतु यह तिरंगा रैली आयोजित की गई है एवं जागरूकता कार्यक्रम सतत् जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में डॉ. रश्मि शुक्ला, वरिष्ट वैज्ञानिक एवं केवीके प्रमुख जबलपुर, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. शेखर सिंह बघेल, डॉ. निहारिका शुक्ला, डॉ. पूजा चतुर्वेदी, डॉ. यतिराज खरे, डॉ. अमित झा, डॉ. मनोज पाठक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।



