इनर व्हील क्लब ऑफ जबलपुर जेम्स ने बांटे झंडे

जबलपुर दर्पण। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत् इनरव्हील क्लब ऑफ जबलपुर ’जेम्स’ द्वारा जिला प्रशासन मंडला को 500 झंडे, तिरंगे से बनी कैप्स एवम् मास्क दिए गए। ये झंडे बीजाडांडी में बीईओ संजय सप्रे, थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन एवं सीडीपीओ मनीषा तिवारी की उपस्थिति में क्लब की अध्यक्ष सिमरन सक्सेना द्वारा दिए गए। क्लब की अध्यक्ष सिमरन सक्सेना ने बताया की झंडे कमजोर एवम् असहाय वर्ग की महिलाओं द्वारा बनाए गए थे तो इस पावन पर्व पर उनकी भी मदद करते हुए, उनसे खरीदकर गरीब, पिछड़ा वर्ग, बेगा आदिवासी के घरों में लगाने के लिए
बीजाडांडी प्रशासन को दिया गया हे।इस कार्य के इनर व्हील क्लब की सदस्य मनीषा तिवारी सीडीपीओ का बहुत सहयोग एवम योगदान रहा। थाना प्रभारी श्री राजेंद्र बर्मन और बीईओ श्री संजय सप्रे जी ने क्लब अध्यक्ष सिमरन सक्सेना एवम इनर व्हील क्लब ऑफ जबलपुर जेम्स की इस सामाजिक पुण्य एवम् देशभक्ति कार्य की बहुत तारीफ की। इस अवसर पर पूजा दुबे, शिवानी परिहार, सीमा साहू, विनीता तिवारी, राज शीना, डी. के. सक्सेना, पियूष दुबे, निर्मल सिंह परिहार आदि और बीजाडांडी की काफी महिलाएं, स्कूली बच्चे शामिल हुए।



