महंगाई बेरोजगारी खाद्य पदार्थों में जीएसटी के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जबलपुर शहर कांग्रेस द्वारा महंगाई ,बेरोजगारी ,खाद्य पदार्थों में जीएसटी की वृद्धि के विरोध में पूरे देश में कांग्रेस जनों द्वारा धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नवनिर्वाचित महापौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर अनु पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया विधायक विनय सक्सेना शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोस्टा सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी झूलेलाल जैन रेखा विनोद जैन मुकेश राठौर तेज कुमार भगत रविंद्र गौतम जगत मणि त्रिपाठी राजकुमार सोन कर सुशील जस्सल मनोज पाटकर आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि देश में भीषण महंगाई से आम नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की मार से खाद्य पदार्थों की अत्यधिक वृद्धि हो रही है बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ रही है और तो और सरकार ने अग्नीपथ योजना के नाम से युवकों को मात्र 4 वर्ष के लिए नौकरी का फरमान नौजवानों केभविष्य को अंधकार में ढके लेगा केंद्र सरकार विपक्षियों को डराने धमकाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है इससे लोग भयभीत हैं कांग्रेस सत्ता पक्ष के इन निर्णयों डरने वाली पार्टी नहीं है कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी फिर इनसे से क्या डरेगी।



