रोटरी रॉयल्स का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। रोटरी क्लब ऑफ़ जबलपुर रॉयल्स के द्वितीय पदस्थापना दिवस का कार्यक्रम कृष्णा होटल में किया गया। जिसमें नए अध्यक्ष पद के लिए अंशुल जैन एवं सचिव आकाश जैन, कोषाध्यक्ष हितेश नाग देव, एवं संपूर्ण बीओडी ने 2022 – 23 के लिए अपना पदभार ग्रहण किया 3261 के असिस्टेंट गवर्नर अमित जैन ने अध्यक्ष को कॉलर पहना कर, एवं मुख्य अतिथि जबलपुर शहर के नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह द्वारा सदस्यों को पिन लगाकर समस्त नई टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रदान की गई नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह ने रोटरी रॉयल्स को शहर विकास में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने एवं स्वयं का पूर्ण सहयोग देने की बात कही इसके अलावा महापौर जी ने प्रस्ताव दिया कि अगर आंगनबाड़ियों के प्रति रोटरी रॉयल्स कुछ कार्य करना चाहे तो नगर सत्ता एवं महापौर आपके साथ रहेंगे इसी के साथ नए अध्यक्ष अंशुल जैन ने सत्र 22.23 की रूपरेखा एवं अपना लक्ष्य बताया साथ ही यह भी बताया कि रोटरी में कोई आयु एवं वर्ग का बंधन नहीं होता आप 18 वर्ष के हैं या 65 वर्ष के रोटरी परिवार के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने का श्रेय सभी रोटेरियन की सपरिवार उपस्थिति थी । एवं विशेष आभार निर्मल परिहार, राहुल गोलछा, प्रशांत विश्वकर्मा, शाश्वत गुप्ता, प्राचीन समैया, निर्भय जैन, मयंक सुखवानी, सनी पहारिया, सौरभ पहारिया, आशीष इंदुरख्या, अमित खंडेलवाल, सोमेश गढ़वाल, सचिन जैन, अभिषेक माहेश्वरी, पारस जैन, जतिन चौरसिया, अभिषेक गुप्ता, देवांशु आदि का सराहनीय सहयोग रहा । कार्यक्रम के अंत में सभी रोटेरियंस एवं परिवार के सदस्यों द्वारा न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अग्नि दुर्घटना में जो जन हानि हुई है उन सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।



