जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पूर्व वित्त मंत्री ने स्कूल बैग एवं कॉपियों का किया वितरण

जबलपुर दर्पण। लोकतांत्रिक देश में शिक्षा और स्वास्थ्य की आवश्यकतायें नागरिकों का बुनियादी अधिकार हैं | इतनी भीषण महंगाई के दौर में एक तरफ जहां मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण खाध-सामग्री इतनी महंगी होती जा रही हैं, वही सरकार द्वारा पढ़ाई-लिखाई की सामग्री पर जीएसटी लगने से पेन, पेंसिल, रबर, स्कूल बैग, कॉपियां जैसी न्यूनतम जरूरतें भी आर्थिक रूप से गरीब परिवार के बच्चों के पहुँच से दूर किया जा रहा हैं, ताकि शिक्षित होकर ये बच्चे कल को बाबा साहेब अंबेडकर के द्वारा संविधान के अंतर्गत समाज में दलित, पिछड़े, मुस्लिम, अल्पसंख्यक, वंचित और उपेक्षित लोगों को दिये गए मौलिक अधिकारों की मांग न कर सके | उक्त पीड़ा प्रदेश सरकार मे पूर्व वित्त मंत्री एवं जबलपुर पश्चिम से विधायक श्री तरुण भनोत के द्वारा पश्चिम क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और कॉपी वितरण कार्यक्रम के अंतिम दिन व्यक्त की।
श्री भनोत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 20000 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग एवं 50000 से अधिक कॉपिया वितरण की गई हैं | पिछले मंगलवार दिनांक 2 अगस्त से शुरू होकर शनिवार दिनांक 06 अगस्त तक वितरण का कार्यक्रम किया गया हैं | जिसमे पश्चिम विधानसभा के सभी जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग के साथ कॉपियों का वितरण किया गया हैं | विधायक श्री भनोत ने बताया कि छात्र-छात्राओं और अभिभावकों मे अत्यंत उत्साह का वातावरण देखा गया हैं, उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत से अधिक युवाओं की आबादी वाले इस देश में शिक्षा उनके उज्जवल भविष्य का नींव हैं | यही बच्चे आज पढ़-लिखकर अपने माँ-बाप, शहर, प्रदेश और देश का नाम दुनिया में रौशन करेंगे। सेवा ही मेरा स्वभाव के अंतर्गत अभी एक सप्ताह का यह कार्यक्रम किया गया और आगे भी इस तरह से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। विधायक ने प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए बताया कि उनका लक्ष्य हैं कि क्षेत्र का कोई भी ऐसा बच्चा न छूटे जो आर्थिक अभावों के कारण शिक्षा जैसे बुनियादी अधिकारों से वंचित हो जायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page