सनातन धर्म अजन्मा है ना अदि है नाअंत

जबलपुर दर्पण। सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास सभी को करना चाहिए, सनातन संस्कृति अजन्मा है जिसका अदि और अंत नहीं है, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा भगवान कृष्ण के मानने वालों का महाकुंभ है। सनातन धर्म महासभा जबलपुर सभी मंदिरों का सामम्मिलन है। 43 वर्षों से परांपरागत शोभायात्रा में सभी सहयोगी बनते हैं
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान मे निकाली गई शोभा यात्रा को ऐतिहासिक विशाल और भव्य बनाने में जिन जिन मंदिरों, सामाजिक संस्थाओं, परोक्ष अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद और कृतज्ञता ज्ञापित करने और शोभा यात्रा की समीक्षा बैठक नरसिंह मन्दिर मे *नरसिंहपीठाधीश्वर डा स्वामी नरसिंहदास जी महाराज महात्मा श्रीकृष्ण राज आराध्य के सानिध्य में संपन्न हुई
बैठक में श्याम साहनी अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा, विष्णु पटेल, राजेन्द्र यादव, जगदीश साहू, लकी भाटिया, अखिलेश जैन, सुभाष यादव, कैलाश साहू, गुलशन चक्रवर्ती, हरीश सभरवाल, नरेंद्र मलिक, सुभाष यादव, विजय सरावगी, के के बस्सी, रमेश शर्मा, मनोज यादव, शंशाक यादव, पप्पन मिश्रा, प्रेम पुरी गोस्वामी, रोहित दुबे, मनमोहन दुबे, दीपनारायण शास्त्री, एच पी तिवारी, दिनेश पटेल, राजेश सेठी, आनंद, संजीव गुलाटी, विध्येश भापकर सहित महिला मंडल की अंजू भार्गव, सुनीता चावला, पार्षद रजनी साहू, पार्षद पूजा श्रीराम पटेल, कृष्णा संजय यादव,सुधा तिवारी, नीतु दुबे, मीना नामदेव, राज चौपड़ा, कमलेश अग्रवाल, जतिन नारंग, सोनल सेठी सहित श्री सनातन धर्म महासभा,नरसिंह मन्दिर गीताधाम भक्त मण्डल परिवार सहित श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर, श्रीराम मंदिर मदन महल, श्रीकृष्ण मंदिर छोटी ओमती, गोपाल मंदिर, जय श्री कृष्णी सभा बाई का बगीचा, जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक, गोपाल लाल जी महाराज मंदिर हनुमान ताल, श्रीगोविन्द गंज रामलीला समिति, रामलीला समिति गढा, यादव महासभा, चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों की उपस्थिति रही। सभा का संचालन विध्येश भापकर आभार धन्यवाद ज्ञापन संजय यादव ने किया।



