कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

कांग्रेशियो ने मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136 वा स्थापना दिवस आज ब्लॉक कांग्रेश कमेटी

विजयराघवगढ़। सिंगोड़ी, बरही,नगर कांग्रेस कमेटी कैमोर के संयुक्त तत्वाधान मैं कैमोर इंटक कार्यालय मैं मनाया गया।जहाँ कार्यक्रम मे स्थानीय अंचलो के साथ आसपास के लोगो ने कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के शुरुआती दौर मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एभं महिअति मेघावी आयरन लेडी इंद्रा गाँधी जी के तैलचित्र पर व मजदूरों के मसीहा पंडित आर के शर्मा जी की प्रतिमा पर फूल माला माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तदोपरांत राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया।ततपश्चात वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को सबके समक्ष संबोधित किया।जहाँ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजयराघवगढ़ अध्यक्ष विकास पांडेय ने अपने संबोधन मैं कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का अनुग्रह किया। साथ ही बताया कि कांग्रेश की स्थापना गुलाम भारत मे गुलामी को जंजीरो से आजाद करने के लिए ए.ओ. ह्यूम ,दादा भाई नोरोजी, दिनसा वाचा की सोच पर कांग्रेस पार्टी गठित की गई व कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन मुंबई मैं किया गया।साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी के माध्यम से ही हमारे देशभक्तो ने गोरो से लड़कर व अपना सर्वत्र निछावर कर देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया।साथ ही कार्यक्रम मैं तमाम कार्यकताओं एभं पदाधिकारियों ने मंच से अपना अपना उदबोधन दिया। ततपश्चात संध्या के समय कार्यक्रम की समाप्ति की गई। साथ ही कार्यक्रम मे सम्मलित लोगो का आभार राजनेतिक प्रशिक्षण विभाग जबलपुर संभाग प्रभारी मनोज चौहान ने किया।

कार्यक्रम मे रही उपस्थित

कार्यक्रम मे अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी विजयराघवगढ़ विकास पांडेय,अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिंगोड़ी शरद द्विवेदी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरही संजय बिलौहा, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अरविंद बढ़गैया,उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजयराघवगढ़ सरवर खान,राजनेतिक प्रशिक्षण विभाग  जबलपुर संभाग प्रभारी मनोज चौहान,जिला उपाध्यक्ष गुड्डू बढ़गैया,जिला महामंत्री रफीक खान,नगर अध्यक्ष कैमोर अजीत सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष इंटक एसीसी के के तिवारी,अन्नू पाठक,सहजाद हुसैन रिजवी ,कुक्कू मौलाना,रोहित मिश्रा,गोलू खान,ओमप्रकाश पिल्ले,राजेन्द्र मिश्रा,प्रेमलाल केवट,कलाम भाई,सदन सिंग ,सरीफ भाई,राकेश तिवारी,अमित दुवे ,अमन चौहान,विनोद मुंगेरिया,इत्यादि लोगो ने कार्यक्रम मे सम्मलित हो कार्यक्रम की शोभा बड़ाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page