खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ जंयती पर मुख्यालय में निकली जायगी वाहन रैली
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ जंयती पर जिला मुख्यालय में विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने जिले भर से सजातीय लोग कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यालय पहुंचकर वाहन रैली में शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्यता से मनाने के लिए व्यापक स्तर पर समाज के लोगों ने तैयारियां की है, बैनर पोस्टर आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। जानकारी अनुसार वाहन रैली पूरे नगर मुख्यालय में घुमाया जाएगा, जहां ज्यादा से ज्यादा संख्या में सजातीय लोगों को पहुंचने की अपील की गई है।



