खितौला रेल्वे फाटक बंद होने के पहले टकराया पेटी लोड छोटा हाथी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के अंतर्गत आने वाले खितौला रेल्वे फाटक की समस्या आये दिन किसी न किसी कारणों के चलते बनी रहती हैं। ताजा मामला बुधवार की सुबह सुबह 8:35 बजे के दौरान देखने को मिला – बिस्तर पेटी लोड छोटा हाथी क्रमांक एमपी-20 – एल ए – 9271 गाड़ी चालक ने खितौला फाटक बंद होने के पहले ही गाड़ी तेजी से निकालने के चक्कर में फाटक के गेट को तोड़ते हुए वहीँ पर फस गया और चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। गनिमत रहीं कि ट्रेन आने के पहले ही आसपास के लोगों ने गाड़ी को पीछे कर किनारें खड़ा कर दिया नहीं तो हो सकता था बड़ी घटना। इस जल्दबाजी के चक्कर में तो फाटक का गेट टूट कर आवागमन में बाधित हो गया जिसके चलते 20 मिंट तक जाम लगा रहा। घटना की जानकारी तत्काल सिहोरा रोड स्टेशन मास्टर को दी गई ।तत्काल प्रभाव को लेकर इस प्रकार की घटनाएं से लोगों ने नाराजगी जाहिर की और लम्बे समय से चल रही ओबर ब्रीज मांग को लेकर आज भी आम जनता को ही परेशानी उठानी पड़ती हैं। खितौला फाटक बंद होने से-खितौला फाटक बंद होने के कारण सुबह से स्कूल आने जाने वाले छात्र अभिवावकों को रोजाना ही समस्या झेलनी पड़ी हैं। साथ ही मझगवां रोड, पान-उमरिया रोड के साथ साथ एक सैकड़ा से अधिक गाँव में छोटे किसान अपनी जीविका भरण पोषण के लिए व्यपार करने सिहोरा खितौला के लिए रोज सुबह आते जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जन प्रतिनिधियो के कारण आज तक खितौला ओबर ब्रीज नहीं बन पाया है और कइयों ने तो फाटक बंद होने के कारण अपना जीवन यही खत्म कर दिया है। जबकि विधायक ने तो कितने बार इसका भूमि पूजन किया है पर अभी तक कही से उमीद नजर नहीं आ रही हैं कि ब्रज बन भी पायेगा या फिर स्थानीय लोगों को मुंगेरी लाल के सपने दिखाये जायेंगे। दो माह पहले खितौला बस स्टैंड में वर्चुअल भूमि पूजन किया जा चुका है रेल्वे ओबर ब्रीज का, अब देखना होगा खितौला रेल्वे फाटक से राहत कब तक मिलती है यहा निवास करने वालों को



