जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस ने बाइक पर सवार होकर निकाली तिरंगा यात्रा

जबलपुर दर्पण हटा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा के साथ देश प्रेम को भावना को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह एवं हटा टीआई एचआर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस अमले ने थाना परिसर से राष्ट्रीय ध्वज लगाकर बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में आगे पुलिस वाहन चल रहा था तो उसके पीछे डीजे पर देश भक्ति गाने बज रहे थे और पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में पूरा पुलिस अमला दो लाइन में कतार बद्ध होकर चल रहा था। पुलिस द्वारा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा बस स्टेड़, बड़ा बाजार, रत्न बजरिया,गौरीशंकर मंदिर, पांजी तिगड्डा, दमोह पन्ना मार्ग से माँ चंडी जी नाका, अग्रवाल पेट्रोल पंप, नायक तिगड्डा, मंदिर मस्जिद चौराहा, सोसायटी रोड से खचना नाका, ककराई, अंधियारा बगीचा, बोरी खुर्द से अंधियारा बगीचा आदि सहित कई स्थानों से होती हुई पुनः पुलिस थाना हटा पहुंची। पुलिस की यह तिरंगा यात्रा जिस मुहल्ले जिस गली से निकली वहा सहज रूप से लोगो ने सड़क किनारे खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए पुलिस तिरंगा यात्रा का अभिवादन किया। नवोदय वार्ड ककराई में दर्जनों युवाओं ने कतार बद्ध रूप से खड़े होकर एक साथ सलामी थी। इसके उपरांत पुलिस अधिकारियों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। इस तरह हटा न्यायालय के सामने से यह यात्रा निकली तो अधिवक्ता संघ हटा द्वारा भी राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करते हुए पुलिस अधिकारियों का अभिवादन किया गया साथ ही देश भक्ति और प्रेम से ओतप्रोत नारे जमकर लगाए गए। हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 40 से अधिक के स्टाफ के साथ हमने यह यात्रा निकाली, 10 किलोमीटर के एरिया में हमने भ्रमण किया और देश प्रेम का संदेश दिया। टीआई एचआर पांडेय ने बताया कि हमने संदेश दिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर मे राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ हर घर मे तिरंगा लहराये और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को जाने। इस महाभियान के तहत अनवरत कार्यक्रम है, जिन्हें क्रमवार आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page