खेल दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

विजेता टीम के खिलाड़ीयों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया नगद पुरस्कार

बजाग जनपद के ग्राम पंचायत खम्हेरा गांव में चल रही थी किक्रेट प्रतियोगिता

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हेरा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शामिल होने जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे हुए थे। बताया गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने मैच शुरू होने से पहले ग्राउंड में पूजा अर्चना कर राष्ट्रगान किया गया, जहां सभी खिलाड़ियों से जिला पंचायत अध्यक्ष ने परिचय कर मैच की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान हीरा रूदेश परस्ते जिला पंचायत सदस्य, राधेश्याम कुसराम, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बजाग, खम्हेरा सरपंच कौशल्या कुशराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हम युवाओं को आगे आकर देश का नव निर्माण करना है। गौरतलब है कि फाइनल मुकाबला ग्राम खम्हेरा और केरी टोला के बीच खेला गया, जिसमें प्रथम विजेता ग्राम केरी टोला तथा दूसरा स्थान खम्हेरा ने हासिल किया। विजेता टीम को जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया‌, जहां प्रथम विजेता को पंद्रह हजार रुपए एवं द्वितीय विजेता को सात हजार पांच सौ रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। ग्रामीणों ने मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष से समस्या सुनाते हुए ट्रांसफॉर्म बदलने की मांग की गई, जहां तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page