जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नंद किशोर के प्राकट्यौत्सव पर नर्मदा तट बनेगा गोकुल वृंदावन

जबलपुर दर्पण। भगवान श्रीकृष्ण नंद नंदन, यशोदा के लाल की जीवंत झांकिओ में मनमोहन के मनोहारी दर्शन कराने जबलपुर को धर्म धानी बनाने की 42 वर्षीय परंपरा को अनवरत जारी रखते हुए शोभायात्रा में बैंड ढोल, नगाड़ों के साथ विभिन्न स्वरूपों की झांकी, संकीर्तन मंडलो, परम पूज्य नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज, पूज्य श्रीकृष्णराज आराध्य जी, सहित संत महात्माओं का सानिध्य, सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में 19 अगस्त को दोपहर 2 बजे से निकलने विशाल शोभायात्रा मैं मिलेगा ।
शोभायात्रा में परंपरागत रूप से सनातन धर्मा सभा के स्थापना काल से सम्मिलित हो रहे नरसिंह मंदिर , गीता धाम, श्री कृष्ण मंदिर गोरखपुर, श्री राम मंदिर मदन महल ,श्री गोपाल मंदिर घमापुर, श्री झूलेलाल मंदिर ओमती, श्री कृष्ण मंडल जगदीश मंदिर गढाफाटक,श्री जय कृष्णी सभा बाई का बगीचा, ,श्री कृष्ण मंदिर छोटी ओमती गीता भवन, श्री गोपाल लाल जी महाराज मंदिर हनुमान ताल, अन्नपूर्णा मंदिर, यादव महासभा, अखिल विश्व गायत्री परिवार, श्री गोविन्द गंज राम लीला समिति, श्री राम लीला समिति गढा, नगर पंडित सभा भगवान श्रीकृष्ण की अति मनभावन झांकियों के साथ शामिल होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page