खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर परिषद पाटन के निर्वाचित पार्षद ने समितियों के दायित्व से दिया इस्तीफा

निजी कारणों से समितियों से दिया इस्तीफा,नगर की जनता की करूंगा:निरंतर सेवा

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। नगर परिषद पाटन वार्ड न 7 से भाजपा के पार्षद गजेंद्र सिंह गज्जू भैया ने परिषद की सलाकार समिति एव सामान्य प्रशासन, राजस्व, वित्त साथ ही लेखा विभाग के मिले सभी दायित्व से त्याग पत्र सीएमओ नीलम चौहान को भेज दिया है।
मीडिया से चर्चा के दौरान पार्षद गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह नियुक्तियां बिना पार्षदो को विश्वाश में लेकर की गई है। नियमानुसार पहले सभी निर्वाचित पार्षदो की बैठक होना चाहिए थी सभी पार्षदो की राय लेकर जिसकी जितनी योग्यता उसी के आधार पर परिषद की समितियों में पार्षदो की भागीदारी देना चाहिए थी। अभी बिना शपथ ग्रहण के कैसे परिषद में यह सब कार्य हो रहे है यह मेरी समझ के परे है। में पाटन नगर की जनता जनार्दन को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पाटन नगर के विकास के लिए अध्यक्ष जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। हमारे विधायक अजय विश्नोई के मार्गदर्शन में पाटन नगर का विकास होगा। पार्षद गजेंद्र सिंह ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पाटन नगर एवं वार्ड नंबर 7 के सभी जनता जनार्दन को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page