अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्कूल की खड़की तोड़कर चुराए सीसीटीव्ही कैमरे:आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। बेलबाग थाना प्रभारी सुश्री प्रियंका केवट से मिली जानकारी अनुसार मोह.साबिर उम्र 52 वर्ष निवासी रतन नगर गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय हाईस्कूल घमापुर में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। स्कूल की छुट्टी होने पर स्कूल बंद कर घर चले गये थे

स्कूल खुलने पर देखा की स्कूल के आंगन एवं कमरे में लगे 3 सीसीटीव्ही कैमरे गायब थे कमरे के पीछे की खिड़की भी टूटी थी। कोई अज्ञात चोर स्कूल की खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर घुसकर सीसीटीव्ही कैमरे चोरी कर ले गया है।

रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान संदेहियो से पूछताछ की गई आशीष उर्फ चिन्टू विनोदिया उम्र 35 वर्ष निवासी तुलसी मोहल्ला बाई का बगीचा बेलबाग को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई जिसने चोरी की स्वीकार करते हुये चुराये हुये कैमरे सार्वजनिक शौचालय के उपर पन्नी से ढांक कर रखना बताया,आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये 3 कैमरे जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page