अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गैरिज में रखी 48 कट्टी मूंग पर चोरों ने बोला धावा:चोरों की तलाश में पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। सुखचैन पटैल उम्र 71 वर्ष निवासी भीखाखेड़ा ने मझगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती करता है उसका एक मकान भीखाखेड़ा बस्ती के अंदर है।जिसकी चारों तरफ से वाउण्ड्री है जिसके सामने एक गेट लगा है वहा पर टैक्टर ट्राली एवं अनाज बगैरह रखता है वहा पर लगभग 48 कट्टी मूंग रखी थी शाम को गैरिज देखने गया था दूसरे दिन जाकर देखा तो मूग नहीं थी गेट का कुुंदा टूटा था तथा छोटी लोडिंग वाहन जैसे टायर के निशान जमीन पर बने हुये थे। रात में अज्ञात चोर फोर व्हीलर गाड़ी से उसके खुले गैरिज के अंदर घुसकर गैरिज में रखी 48 कट्टी लगभग 24 क्विंटल मूंग कीमती लगभग 65 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page