हठधर्मिता से कर्मचारी हो रहे परेशान

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राज्य शासन ने वर्ष 2018 मेँ एक आदेश जारी क़र 300 दिनों के अर्जित अवकाश के नगदीकरण की बात कही थी जिसे अर्जित अवकाश नगदीकरण आदेश 2018 के नाम से पोर्टल पर देखा जा सकता है परन्तु जिला कोषालय द्वारा की जा रही मनमर्जी से शिक्षकों के अर्जित अवकाश के नगदीकरण मेँ आपत्ति लगाई जा रही है। संघ के रॉबर्ट मार्टिन ,दिलीप सिंह ठाकुर,स्टेनली नॉर्बट, हेमंत ठाकरे,दिनेश गौड़, राकेश श्रीवास,प्रदीप पटेल,राजकुमार यादव, आर पी खनाल, एस बी रजक,आसाराम झारिया ,सुधीर अवधिया,रॉबर्ट फ्रांसिस, राजकुमार यादव, विनय रामजे, संतोष चौरसिया, गोपी साह,उमेश सिंह ठाकुर, सुनील झारिया ,अनूप सिंह मरकाम, सुधीर पावेल ,गुडविन चार्ल्स , त्रिलोक सिंह समर सिंह, नितिन तिवारी, विश्वनाथ सिंह ,विशाल सिंह, आकाश भील आदि ने अर्जित अवकाश के नगदीकरण की सुविधा देने की मांग की।



