जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

माँ तुझें प्रणाम योजना के तहत वाघा-हुसैनीवाला के लिए दल हुआ रवाना

जबलपुर दर्पण।TV जल अर्पित करके एवं वीर शहीदों की मिट्टी अपने साथ लेकर आएंगे। जिला जबलपुर से इस राष्ट्रीय स्तरीय अनुभव यात्रा में मोहम्मद हसनैन बेग रा.दु.वि.वि जबलपुर,शरद जायसवाल एवं प्रखर शर्मा सेंट अलॉयसियस महाविद्यालय एवं शासकीय विज्ञानं महाविद्यालय से शिवेंद्र प्रसाद मिश्रा सहभागिता कर रहे हैं| माँ तुझे प्रणाम में जिले से चयनित आदर्श प्रतिभागी शिक्षकों के मार्गदर्शन में अनुभव यात्रा कर रहे है| माँ तुझे प्रणाम में 23 अगस्त से 28 अगस्त 2022 की पांच दिवसीय अनुभव यात्रा में युवाओं को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग मध्यप्रदेश शासन की ओर से वाघा-हुसैनीवाला, अटारी बॉर्डर, जालियाबाला बाग, स्वर्ण मंदिर अमृतसर की अध्ययन यात्रा कराई जाएगी, जहाँ युवा देशप्रेम एवं सैनिको के शौर्य,पराक्रम से परिचित हो सकेंगे। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए संचालक खेल डॉ.रवि कुमार गुप्ता,विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी लोकेश शर्मा ने झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। युवाओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सहित खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page