जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

180 किमी/प्रति घण्टे की रफ्तार तक हुआ वन्दे भारत ट्रेन का गति परीक्षण

जबलपुर दर्पण। आज के दिन पश्चिम मध्य रेल जोन का नाम भारतीय रेलवे में ऐतहासिक तौर पर जुड़ गया। पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल में कोटा-नागदा रेलखण्ड पर वन्दे भारत ट्रेन का स्पीड ट्रायल 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। इसी गति परीक्षण के दौरान आज 26 अगस्त को भवानीमंडी से कोटा तथा कोटा से घाट का बराना के बीच कुछ रेल सेक्शनों में वंदे भारत ट्रेन के रैक को लोड रहित स्थिति में 180 किमी/प्रति घण्टे की रफ्तार पर चलाकर परीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 24 अगस्त को कोटा स्टेशन पर स्पीड ट्रायल के लिए वन्दे भारत ट्रेन का रैक पंहुचा था। इस वन्दे भारत ट्रेन की प्रारंभिक जाँच के दौरान वॉशिंग पिट में धुलाई तथा साफ-सफाई की गयी। इसके अलावा ट्रेन के सभी प्रकार के इंस्ट्रूमेंट एवं पैनल की भी जाँच की गयी। इस वन्दे भारत ट्रेन का कोटा-नागदा रेलखण्ड पर आज दिनांक 26 अगस्त 2022 को विभिन्न स्पीड के स्तर पर स्पीड ट्रायल किया गया । इस वन्दे भारत ट्रेन का स्पीड ट्रायल आरडीएसओ, लखनऊ टीम की उपस्थिति में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page