जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दादी-पोती के साथ बलात्कार करने वाले भाईयों को पुलिस ने दबोच

जबलपुर दर्पण। रांझी में दादी-पोती के साथ बलात्कार करने वाले दो सगे भाईयों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों ने मुंबई से चचेरी बहन को लेकर रांझी आए थे, जहां उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी । इतना ही नहीं आरेापियों ने दादी के साथ भी मुंह काला किया। जो वारदात के बाद शहर से बाहर भागने की फिरार में थे, जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृतिका का भी दोबारा पीएम कराया जा रहा है।

एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दोनों सगे भाईयों को गिर$फ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि इस मामले के तूल पकड़ते ही, प्रकरण में नया मोड़ आ गया था । जिसके बाद रांझी पुलिस और एसडीएम ने मृतक पोती का शव कब्र से बाहर निकलवाते हुए पीएम के लिए भेजा है। अब मृतिका का दोबारा पीएम होगा। इससे पहले पुलिस ने पीएम कराया था जिसमें सामान्य मौत को मानकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page