सोशल मीडिया में भ्रष्टाचार संबंधी तथ्य असत्य और निराधार

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के ग्राम गिधलौड़ी ग्राम पंचायत केवलारदर जनपद पंचायत मेंहदवानी में 32 लाख 63 हजार की लागत से अमृत सरोवर अभियान के तहत चैकडेम का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक किया गया है। जिले में विशेष अभियान चलाकर अमृत सरोवर अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए नवीन तालाब निर्माण, तालाबों का जीर्णोद्धार तथा नदी नालों मे चैकडेम का निर्माण किया गया। इससे वर्षा के जल का संचय होगा और जल स्त्रोत विकसित होंगे। लोगों को सिंचाई और निस्तार के लिए भरपूर पानी मिलेगा। ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत केवलारदर में अमृत सरोवर के चैकडेम निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा किया गया है। चैकडेम निर्माण का सहायक यंत्री/उपयंत्रियों के द्वारा लगातार माॅनीटरिंग की गई है। उपयंत्री फिरोज खान ने बताया कि चैकडेम निर्माण कार्य में काॅसवाल का कार्य एक लिफ्ट और एक मीटर एपरान का कार्य शेष है। उक्त कार्य बारिश प्रारम्भ होने के कारण पूर्ण नही किया जा सका था। अब नाले का पानी कम होने पर उक्त कार्य को प्रारभ्भ किया गया है, जो चैकडेम से 15 फिट की दूरी पर है। चैकडेम में किसी भी प्रकार का रिसाव नही है। चैकडेम के समीप वृक्षारोपण भी कराया जा रहा है। चेकडेम निर्माण के बाद रंगरोगन का कार्य किया गया है, जो आवश्यक था। पहलवती सरपंच ग्राम पंचायत केवलारदर ने चैकडेम के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा होना बताया है और निर्माण कार्य के प्रति संतुष्टि व्यक्त की है। अतः सोशल मीडिया में डिंडौरी अमृत सरोवर योजना के तहत तीन महीने पहले, लाखों की लागत से बने चैकडेम निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया ट्वीट तथ्यों से परे असत्य और निराधार है।



