डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बैगा बाहुल्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार करके बनाया गया रसोईघर हुआ धराशाई

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। बैगा बाहुल्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार करके बनाया गया रसोईघर अब धराशाई हो गया है, गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, नहीं तो परिस्थितियां कुछ और होती। गौरतलब है कि अधिकांश निर्माण कार्यों के दौरान ठेकेदार शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार निर्माण कार्यों को ना करवा कर मनमानी पूर्वक निर्माण पर करवाए जाते हैं, जो महज कुछ वर्षों में ही नव निर्माणाधीन भवन क्षतिग्रस्त होते हैं, या फिर धराशाई हो जाते हैं। भ्रष्टाचार करके बनाए गए नव निर्माणाधीन जर्जर भवनों से कई बड़े गंभीर घटनाएं होने की संभावनाएं भी बनी रहती है, जिसे नकारा नहीं जा सकता है। ताज़ा मामला जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर के पोषक ग्राम तितराही के बैगा टोला में सामने आया है। बताया गया कि आदिवासी बैगा बाहुल्य क्षेत्र में पूर्णतः बैगा परिवार निवासरत है, जहां कुछ वर्ष पहले ही भवन सहित रसोईघर का निर्माण कार्य कराया गया था। जहां भ्रष्टाचार करते हुए ठेकेदार ने मनमानी पूर्वक निर्माण कार्य करवा दिया, मिलीभगत करके जमकर भ्रष्टाचार कर पैसे बचाए गए, उक्त भवन अब धराशाई हो गया है, गनिमत रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रसोईघर न होने से शासन द्वारा संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page