शासकीय कार्य में बाधा, संपत्ति नुकसान पहुंचाने के आरोपी को जेल

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के शहपुरा थाने में दर्ज मामले में सहायक मीडिया सेल प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी भोला पिता राधेलाल झारिया उम्र 38 वर्ष एवं आरोपी नानू उर्फ विमल यादव पिता मोहन यादव उम्र 28 वर्ष को सजा सुनाई गई है। बताया गया कि दोनों आरोपीयों द्वारा शासकीय अस्पताल में घुसकर स्टॉफ के साथ मारपीट, गाली-गलौंच कर तोड़फोड़ करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाले एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। अस्पताल में पदस्थ स्टाफ के साथ आरोपीयों द्वारा जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना शहपुरा द्वारा आरोपियों के विरूद्ध 353, 294, 332, 427, 506, 504, 34 भादवि अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शहपुरा द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोनो आरोपियों भोला पिता राधेलाल झारिया उम्र 38 वर्ष एवं आरोपी नानू उर्फ विमल यादव पिता मोहन यादव उम्र 28 वर्ष दोनो निवासी शहपुरा को ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।



